8 लेन एक्सप्रेस वे पर लूट की कोशिश : पेट्रोलिंग स्टाफ पर फेंकी मिर्च, 6 बदमाश भागे 2 पकड़ाए, एएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

रतलाम। रतलाम से गुजर 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लाल मिर्च फेंक लूट का प्रयास किया। घटना 8 लेन एक्सप्रेस वे पेट्रोलिंग वाहन के स्टाफ के साथ हुई है। पेट्रोलिंग वाहन के कर्मचारियों ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की। इस दौरान झूमाझटकी भी हुई। 8 बदमाशों में से 6 भागने में सफल हो गए। दो को पकड़ लिया है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने रतलाम से लेकर झाबुआ की सीमा तक 8 लेन एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया।
घटना बुधवार-गुरुवार रात डेढ़ बजे की है। एक्सप्रेस-वे का पेट्रोलिंग वाहन थांदला की तरफ से रतलाम आ रहा था। दो बाइकों पर 8 लड़के शिवगढ़ के आगे गांव रूंडी के यहां दिखे। पेट्रोलिंग वाहन के कर्मचारियों ने रोककर पूछा तो उसी दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों पर लाल मिर्च फेंक दी, तलवार भी दिखाई। इस दौरान झूमाझटकी भी हुई। रात में ही पुलिस को सूचना दी। इस दौरान 6 बदमाश भाग गए। 2 को पकड़ लिया। रात में पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शिवगढ़ थाने ले आई। पेट्रोलिंग वाहन में अमित कुमार शर्मा व ड्रायवर नागर सिंह पिता फूलसिंह सवार थे।
8 आरोपियों पर मामला दर्ज
शिवगढ़ थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि एक्सप्रेस वे पेट्रोलिंग वाहन के ड्रायवर नाहरसिंह की रिपोर्ट पर 2 नामजद व 6 अन्य के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज किया। आरोपी राजकुमार (19) पिता अजय मुनिया निवासी हावड़ादेह (बाजना) हाल मुकाम वर्धमान नगर रतलाम व 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
शादी समारोह से आ रहे थे
बताया जा है कि दो बाइक पर 8 बदमाश सवार होकर थांदला की तरफ से आ रहे थे। शिवगढ़ के पास से गुजर रहे एक्सप्रेस वे पर एक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। तब एक बाइक से दूसरी बाइक को खींचकर लेकर जा रहे थे। तभी पेट्रोलिंग वाहन आया। बाइक सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने मिर्च डाल लूट का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट भी हुई। घटना को लेकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप पाटीदार को भी कॉल व मैसेज किया, लेकिन उनका रिप्लाई नहीं आया।
एएसपी बल के अधिकारियों के साथ पहुंचे
घटना सामने आने के बाद गुरुवार दोपहर एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, आरआई मोहन भर्रावत, शिवगढ़ थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया बल के साथ 8 लेन पर पहुंचे। अधिकारियों ने धामनोद टोल नाका से लेकर लास्ट झाबुआ की बॉर्डर तक उन पाइंट्स को देखा, जहां से लगातार पत्थर बाजी होती है। एएसपी ने कुछ पाइंट्स चिह्नित किए हैं, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

More From Author

जनसुनवाई में 48 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए

रतलाम स्थापना गौरव दिवस : 1 फरवरी से तीन दिवसीय होंगे कार्यक्रम, 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी को करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन, मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप समारोह में होंगे मुख्यअतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *