रतलाम। पुलिस ने पिछले 1 महीने में 47 दो पहिया वाहनों को जब्त किया है। यह वाहन चोरी या चोरी के आशंका में पुलिस द्वारा जप्त किए गए हैं।
एसपी अमित कुमार द्वारा वाहन चोरी के मामले में सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं, वहीं लगातार वाहन चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों में वाहन चेकिंग की जा रही है। इसके तहत पिछले एक माह में 47 दो पहिया वाहन जप्त किए गए हैं। विभिन्न प्रकरण में आरोपियों से जप्त किए गए वाहनों के बारे में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर चोरी की शंका पर उक्त वाहनों को जप्त किया गया है।
कहां कितने वाहन जब्त
जावरा अनुभाग में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत 17 दोपहिया वाहन एवं थाना बड़ावदा पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत 01 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में थाना आलोट पर धारा 35 (1)ई, 106 बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत 1 तथा थाना ताल पर धारा 303(2) बीएनएसएस के तहत 01 दोपहिया वाहन जप्त किए गए।
एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अनुभाग किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना बिलपांक पर धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत 10 वाहनों, थाना नामली पर धारा 331(4),305 (0) बीएनएस एवं धारा 35 (1) ई, 106 बीएनएसएस के अंतर्गत 04 दोपहिया वाहन जप्त किए गए।
सीएसपी जावरा दुर्गेश आमों के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पर धारा 331, 305 बीएनएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत 02 वाहनों, थाना कालूखेड़ा पर धारा 303(2) क्चहृस् के तहत 01 वाहन, थाना रिंगनोद पर धारा 01 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में रतलाम शहर अनुभाग के थाना माणकचौक पर धारा 302 (2) बीएनएस के तहत 01 दोपहिया वाहन, थाना स्टेशन रोड पर चोरी की आशंका के तहत 02 वाहन, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत 06 दोपहिया सहित कुल 47 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।