सनातन सोशल ग्र्रुप द्वारा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को आमंत्रण, महाशिवरात्रि पर्व पर होगा सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक

रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सत्यम-शिवम-सुंदरम महाअभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रुप द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, राजेश माहेश्वरी, कैलाश झालानी, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, रवि पंवार, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, गोपाल शर्मा, रमेश पांचाल, पंकज गगरानी, योगेश सोनी, चेतन सोनी, भरत जैन आदि उपस्थित रहे।
सनातन सोशल ग्र्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 26 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से श्री कालिका माता मंदिर परिसर के मेला प्रांगण में महाकाल का महाअभिषेक होगा। संत महात्माओं के सानिध्य में विद्वान आचार्य की उपस्थिति में 301 सपत्नीक जोड़ो द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। मुख्य यजमान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं नीतू उपाध्याय रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन का रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक धर्म अनुरागी को दिव्य शिवलिंग पर जिलाभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। इसके पश्चात फ़रियाली पर प्रसादी वितरित होगी। सनातन सोशल ग्रुप ने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सभी लोग धर्म लाभ लेवे।

More From Author

एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव रतलाम में आये 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 35 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स के लिये भी जाना जायेगा

भाजपा कार्यालय भवन में हर व्यक्ति को परिवार का अनुभव होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यालय में हर कार्यकर्ता का योगदान हो : प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, रतलाम में जिला भाजपा कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन समारोह संपन्न

केन्द्रीय बजट देश, राज्य और जिला सबकों आत्मनिर्भर बनाने का कदम : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, केंद्रीय बजट पर जिला भाजपा की परिचर्चा आयोजित, 500 लोगों ने पोस्टकार्ड में दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद

संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories