रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ, पहला मैच खतम इलेवन ने 37 रनों से जीता

रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से 19 फरवरी को साय 6 बजे में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री कृष्णानंद जी महाराज बगलामुखी खाचरोद पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री शिवानंद गीरी जी महाराज , स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल , बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मोहन मुरलीवाला के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। संयोजक यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णानंद जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोडऩे के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी की यही सोच रही की खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़े ,खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है, और स्थिरता, धैर्य, और ध्यान बढ़ता है साथ ही खेलों से सामाजिक लाभ खेलने से सामाजिक संबंधों का विकास होता है, और टीमवर्क और नेतृत्व कौशल बढ़ता है।
मैच के प्रारंभ में सभी 14 टीमों के साथ अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया। शानदार आतिशबाजी के साथ खत्म इलेवन टीम खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे। खतम इलेवन ने 10 ओवर 6 विकेट पर 100 रन बनाए राजेंद्र सिंह चौहान टोनी 17 गेंद में 43 रन तीन छक्के,और चार चौके के आतिशी पारी शंकर सिंह 16 गेंद पर 26 रन आपका अपना के गेंदबाज दिनेश ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए साथ ही आपका अपना टीम अपना पहला मैच 37 रनों से हार गई। मेन ऑफ द मैच राजेंद्र सिंह चौहान टोनी रहे । टीम ऑनर की ओर से राजेंद्र सिंह को 2100 रुपए चौक लगने वाले को प्रति चौका 200 रुपए गोपाल जाट द्वारा प्रदान किए। इस अवसर पर अशोक चौटाला, मोहन मुरलीवाला,विकास कोठारी अशोक पोरवाल,दिनेश पोरवाल वैभव जाट देव शंकर पांडे,जंडल सिंह , संजय शर्मा, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, राजेंद्र राठौर सुरेंद्र जोशी, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा महेश अग्रवाल, तपन शर्मा, गौरव त्रिपाठी , योगेश कैथवास, करन कैथवास, अरुण चौरडिय़ा, योगेंद्र जोडोन , अभिषेक पटेल, अजय मालाकार आदि मौजूद रहे।

More From Author

संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया

मालवा ऑक्सीजन एंड इ. गैसेस प्राइवेट लिमिटेड में महाशिवरात्रि उत्सव और सुर अर्पण कार्यक्रम हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *