जावरा पुलिस को बड़ी सफलता, 2.90 लाख की MD ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कार्रवाई

रतलाम। ( News SSR )पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में उनि राकेश मेहरा की टीम ने मुखबिर सूचना पर बुधवार 17 जुलाई 2026 को अजमेरी गेट, भीमाखेड़ी चौराहा रोड, सीताराम बाग के सामने कार्रवाई की।

पुलिस ने हुसैन खान पिता असलम खान, 26 वर्ष, निवासी ग्राम राकोदा, थाना पिपलोदा को 29.05 ग्राम अवैध MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2,90,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 259/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पूछताछ में हुसैन ने बताया कि वह यह ड्रग्स फारुख पिता ईशरार, 35 वर्ष, निवासी झालानगर पिपलौदा, हाल मुकाम मोमिनपुरा, अब्बु सईद दरगाह के पास जावरा से खरीदकर सप्लाई करता था। पुलिस ने दूसरे आरोपी फारुख को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पीआर प्राप्त की गई है। पुलिस अब उनसे MD ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक मण्डलोई, सउनि सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, राहुल उपाध्याय, शैलेन्द्रसिंह, ललितसिंह जगावत सहित थाना जावरा शहर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories