राहुल गांधी कि गिरफ्तारी के विरोध में जावरा तहसील में कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी किया विरोध प्रदर्शन

NEET पेपर लीक के विरोध में जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

जावरा 20 जुलाई ।( News SSR )NEET परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा के नेतृत्व में हुआ। ज्ञापन में कहा गया कि पेपर लीक होने से पूरे देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। परीक्षा में गड़बड़ी के कारण कई मेधावी छात्र आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। नेताओं ने मांग की कि NEET परीक्षा को तत्काल रद्द कर पुनः कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। साथ ही परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार कर छात्रों को न्याय देने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और उग्र करेगी। वही इस मामले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसूफ कडपा द्वारा जानकारी में बताया गया है कि तहसील कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के आव्हान पर पूरे जिले वह पूरे प्रदेश के अंदर धरना प्रदर्शन जारी है।

More From Author

मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था और नीट पेपर लीक के विरोध में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के पुतले फूंके

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का स्टेशन रोड थाने पर उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories