
रतलाम 26जुलाई 2026 ( News SSR )ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन मंडल रतलाम के महिला पुरुष पेंशनर 60 सदस्य दल रविवार को प्रातः मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थल महेश्वर के लिए रवाना हुए।

रवाना होने से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास महाप्रबंधक विष्णु सविता शर्मा वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश दुबे, मनोहर पचौरी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया ।इसके पूर्व कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कारगिल विजय दिवस जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री विष्णु सविता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पेंशनरों के स्वास्थ्य एवं धार्मिक प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिलता है। सभी पेंशन साथियों को नेक्सा पटेल मोटर्स की ओर से स्वल्पाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर महिला समिति की प्रेमलता जेन, जया शर्मा, अवंता शर्मा, माया शर्मा, रीता दीक्षित, रमाश्रीवास, मनोरमा गहलोत, सीमा व्यास, सुधीरकांत दुबे, वीरेंद्रसिंह कुशवाहा, दशरथ शर्मा, बीरेंद्रसिंह यादव, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा, अशोक दीक्षित, राजेंद्रसिंह झाला, रमेश सी,डी आर वर्मा, सुरेशसिंह सिसोदिया, कैलाशनाथ शर्मा, अशोक भाना, राजेंद्र, भूपेंद्र एम, कमल मेहरा,अनिल ओझा, प्रकाश चंद्र जैन, जोगेंद्रसिंह, घनश्याम, महेंद्र जायसवाल, चंद्र नारायण पारेख, मनोहर सिंह एम आदि उपस्थित रहे।