गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उमड़ा आस्था का सागर, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम

रतलाम 29जुलाई 2026( News SSR )जिला चिकित्सालय स्थित कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में गुरुदेव महंत मनोहर दास जी बैरागी (घिनोदा वाले) के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति एवं श्रद्धा से भरे जयकारे और दीपों की ज्योति ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।

इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष पूजा-अर्चना, आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती किरण वाडीवा , विशेष अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह, रेड क्रॉस संचालक सदस्य सुशील मूणत, एल्डरमैन गोपाल शर्मा व श्रीमती सुनीता गोविंद काकानी सभी का स्वागत भक्तों द्वारा अंग वस्त्र, माला एवं तिलक लगाकर किया| उपस्थित सभी अतिथि एवं भक्तों ने भगवान हनुमान जी से जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, निरोगी जीवन और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। धर्म और मानव सेवा का यह अद्भुत संगम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।कार्यक्रम के मुख्य यजमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ. अखंडप्रताप सिंह एवं उनका परिवार रहा, जिन्होंने पूर्ण समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाया। विशिष्ट अतिथियों में , वरिष्ठ पत्रकार रमेश टाक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक अरोरा, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह जादौन, क्षय रोग विभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्था में रेड क्रॉस संचालक हेमंत मूणत, चेतन व्यास, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिसोदिया, सुनील निरंजनी, मनीष शर्मा, अंकित कोठारी, रोहित मीणा, लखन दास बैरागी, पिंटू दास बैरागी, युगल किशोर सेन, सुरेश जोशी, हेमा निरंजनी, दीपा बाली, मीना वर्मा, वर्षा मीणा, यशोदा बाई बैरागी, रीना पारख, सुश्री इंदिरा राठौर, बबली बैरागी एवं पदमा मैडम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

More From Author

स्कुल के दिनों को याद कर फिर बच्चे बने रविन्द्र नाथ टैगोर स्कुल 1994 बैच के पुर्व छात्र/ छात्राए।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समारोहपूर्वक समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories