
जावरा। ( News SSR )विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर जावरा-पिपलोदा के समस्त किसान संगठन 4 अगस्त, मंगलवार को सुबह 11:00 बजे गीता भवन चौराहे से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना देंगे। आज जावरा में हुई किसान नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में किसान नेता आशीष शर्मा पंचेवा, दिलीप पाटीदार धामेडी, जीतू मालवीय, रमेश धाकड़ जावरा, यूसुफ पठान सरपंच रिंगनोद उपस्थित थे।
किसानों की मुख्य मांगे:
2025 का फसल बीमा भुगतान, फसलों को जंगली सूअर से बचाव, रास्ता विवाद का निराकरण, जावरा-सेजावता रोड, बिनोली रोड का निर्माण, जावरा से रोला-भड़का-असावती की पुलिया का निर्माण, ड्रोन सर्वे, स्वामित्व योजना में आधे से अधिक गांवों को अधिकार न मिलना सहित अन्य समस्याएं हैं। किसान नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं एवं किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महाआंदोलन में शामिल हों।
जिन किसानों को फसल बीमा नहीं मिला है, वे 8989286071 नंबर पर मिस कॉल दे सकते हैं।
बता दे की पूर्व में भी 300 से अधिक किसानों द्वारा जावरा के सेजावता दशहरा मैदान से बरखेड़ी और उपलाई जाने वाला परम्परागत रास्ता कोलोनाइजर द्वारा बंद कर देने के मामले में। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रास्ता पुनः चालू करवाने और पानी निकासी की समस्या हल करने की मांग की थी। लेकिन अब तक समस्या को समाधान नहीं हो पाया।