रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य ‘निष्ठा कावड़ यात्रा-2026’, 10 को होगा बाबा महाकाल का जलाभिषेक

  • माही नदी का पवित्र जल लेकर सैकड़ों शिवभक्त उज्जैन होंगे रवाना, चौथे वर्ष भी उत्साह और भक्ति के साथ निकलेगी यात्रा

रतलाम।03अगस्त2026 ( News SSR )श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए रतलाम (Ratlam) से इस वर्ष भी भव्य ‘निष्ठा कावड़ यात्रा-2026’ पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। पवित्र माही नदी का जल लेकर सैकड़ों कावड़ यात्री “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे। यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर में महाआरती के साथ होगा, जबकि 10 अगस्त 2026 को भगवान महाकालेश्वर का पवित्र माही जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।


यह भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा का चौथा वर्ष है।

यात्रा का आयोजन संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्रा में शामिल होकर महाकाल की नगरी उज्जैन तक पैदल यात्रा करेंगे।
महाआरती के पश्चात कावड़ यात्रा काटजू नगर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, गीता मंदिर, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे।
यात्रा का समापन 10 अगस्त 2026 को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का पवित्र माही नदी के जल से विधिवत जलाभिषेक के साथ होगा।
आयोजकों ने जिले एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

More From Author

कई दशकों बाद अशोक नगर के मुख्य मार्ग के निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने चौराहे का नाम रखा “महापौर पटेल साहब चौराहा” और किया ऐतिहासिक स्वागत ।

शराब दुकान के मैनेजर का रास्ता रोककर मारपीट, हफ्तेदारी और फ्री शराब की मांग पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories