जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹31,300 नगद जब्त।

जावरा।08अगस्त ( News SSR ) रतलाम जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जावरा शहर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹31,300 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में यह दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार गत रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 09 व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में ₹31,300 नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी: अबरार, अल्ताफ, असलम, हैदर, मोहम्मद हयात, तैय्यब अली, फिरोज, जफर व जाकिर, सभी निवासी जावरा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका निरीक्षक दीपक मंडलोई, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्र.आर. राहुल उपाध्याय, चीता आरक्षक अमित जाट, आरक्षक दीपक माली, चंद्रपाल सिंह, सुगड़सिंह, संदीप जाधव।

More From Author

शासकीय राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश: पिकअप वाहन से राशन ठिकाने लगाते समय ग्रामीणों ने पकड़ा, एफआईआर दर्ज

तिरंगा बाइक रैली को लेकर युवा मोर्चा रतलाम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories