नवनियुक्त सभी एल्डरमैन ने किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम, 23 अगस्त।( News SSR )राज्य शासन द्वारा नगर निगम में नियुक्त किए गए सभी एल्डरमैन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले और नियुक्ति के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री श्री काश्यप ने अंगवस्त्र से स्वागत कर सभी एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामना दी।
आरंभ में श्री काश्यप का नवनियुक्त एल्डरमैन मंगल लोढ़ा, हेमंत राहोरी, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, राकेश मिश्रा, पूजा बोहरा, प्रभु नेका एवं नारायण सांकला ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि नगर निगम में एल्डरमैन की भूमिका महत्व की है। वरिष्ठ पार्षद के रूप में उन्हें सभी जनोपयोगी कार्य तत्परता से कराना चाहिए। निगम से जुड़े पेंशन, नामांतरण, लाइसेंस अनुमति के कार्य सीधे जनता से जुड़े होते है। वरिष्ठ पार्षद इनकी चिंता करे और सूचि बनाकर सारे कार्य कराए। श्री काश्यप ने कहा कि एल्डरमैन का चयन पार्टी ने बहुत ही गंभीरता से किया है। जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है ताकि पार्टी की नींव मजबूत हो। श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिन-रात मेहनत कर रहे है। उनके नेतृत्व में कई ऐसे कार्य तत्परता से हुए है जो सालो से नहीं हुए थे। उनके एमएसएमई विभाग से उद्योगों की सब्सिडी राशि का वितरण भी इसमें शामिल है। मुख्यमंत्रीजी की मंशा तीव्रता से प्रदेश का विकास करने की है। सभी एल्डरमैन इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, महामंत्री संदीप मौर्य उपस्थित रहे।