
रतलाम 29अगस्त ( News SSR ) जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ रतलाम द्वारा जिले के वरिष्ठ डायरेक्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी आनंदीलाल पिरोदिया का राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डायरेक्ट वॉलीबॉल को दी गई अनुकरणीय सेवाओं एवं खेल भावना के लिए उन्हें शांल, माला, मेडल, केसरिया दुपट्टा से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। प्रदेश डायरेक्ट वालीबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ के अध्यक्ष यू एल भाटी कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पिरोदिया, चेयरमैन रवि कटारिया, स्टेट रेफरी कमलजीतसिंह, जगदीश पनौला, रखबचंद गांधी, सुरेश वर्मा, राजवंतसिंह चौहान, यू एल जायसवाल, संजय चौहान, विपिन पिरोदिया आदि उपस्थित रहे।