रतलाम में नाकेबंदी के दौरान कार से मिले बोरे भर कर नोट, 70 से 80 लाख रुपये होने की आशंका

​रतलाम।( News SSR ) जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार दोपहर पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब शाम 6 बजे नामली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात कार चालक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और एक बिना नंबर की संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली।

डिक्की में बोरे के अंदर मिले नोटों के बंडल
जब पुलिस अधिकारियों ने क्रेटा कार की डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें रखे एक बोरे में से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद हुए। प्राथमिक सूत्रों के मुताबिक, बोरे में लगभग ₹70 से ₹80 लाख की नकदी होने का अनुमान जताया जा रहा है।

आला अधिकारी मौके पर, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पन्द्रो तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक बरामद की गई राशि की अधिकारिक गिनती जारी थी। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

More From Author

अल्कापुरी में आयोजित जन विश्वास शिविर में जनसंवाद के साथ हुआ समस्याओं का निराकरण

कांग्रेस संगठन में सुधार की मांग: रतलाम के 5 कार्यकर्ता साइकिल से दिल्ली रवाना, ‘एक व्यक्ति-एक पद’ लागू करने पर अड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *