
रतलाम23सितंबर( News SSR ) कुश्ती जगत एवं रतलाम नगर की जानी-मानी हस्ती जवाहर व्यायाम शाला के संस्थापक नारायण जी पहलवान द्वारा विगत 41 वर्षों पूर्व से अनंत चतुर्दशी पूर्व पर झांकी, अखाड़े एवं मलखंभशस्त्र कला का नेतृत्ब करते हुए रतलाम नगर की धर्मप्रेमी जनता को सौगात प्रदान की गई।
परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा विशाल चल समारोह मलखंभ, अखाड़ों एवं झांकी के साथ निकाला जाएगा। झांकी में इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर का संहार करते हुए दर्शाया गया माता द्वारा राक्षस का संहार इसलिए किया गया था क्योंकि उसे यह वरदान प्राप्त था कि उसके शरीर से जमीन पर गिरने वाली रक्त की हर एक बूंद से एक नया ‘रक्तबीज’ पैदा हो जाता है।
अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), गौरव जाट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पहलवान सैकड़ों की संख्या में शस्त्र कला, मलखंभ के प्रदर्शन के साथ ही निकलेंगे। साथ ही मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मागों पर उत्साह पूर्वक निकाला जाएगा।
उक्त जानकारी जवाहर व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ने दी ।