
रतलाम26,सितम्बर ( News SSR )सांदीपनि विद्यालय विनोबा, रतलाम ने फिक्की समर्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का “अराइज अवॉर्ड” जीत लिया । यह पुररकार संस्था के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने फिक्की के अराइज लर्निंग फेस्टिवल 2026 के दौरान डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में डॉ राजेश पंकज सीनियर डायरेक्टर फिक्की ,अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद पैट्रिक दरहम और निकोले बेंचार्ड, डॉ अरुनभ सिंह अध्यक्ष अराइज से प्राप्त किया। इस अवसर पर एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया |
पुरस्कार विद्यालय को ‘टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट’ श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला है |

फिक्की समर्थित अराइज फेस्टिवल में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शिखर धवन,डॉ दीपक बागला मिशन डायरेक्टर अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग ने भी अलग-अलग सत्रों में संबोधित किया।
तीन चरणों में श्रेष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार : पहले चरण में संस्था में चल रहे शिक्षकों के व्यवसायिक विकास के विभिन्न प्रकल्पों,उनके लगातार क्रियान्वयन और नतीजों को दर्ज किया गया और दूसरे चरण में दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। तीसरा चरण 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित फिक्की मुख्यालय में आयोजित हुआ था , जहां विद्यालय के ‘ टीचर प्रोफेशनल डेवलपमेंट मॉडल’ पर राष्ट्रीय ग्रैंड जूरी के समक्ष विध्यालय के उप प्राचार्य और “साइकल आफ ग्रोथ ” मॉडल का निर्माण करने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक गजेन्द्र सिंह राठौर ने प्रस्तुतिकरण दिया।
प्रथम चरण मे देशभर से 700 से अधिक विद्यालय ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया और तीसरे चरण तक हर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किये हुए 63 विद्यालय पहूंचे थे जहाँ उनके कार्यों का प्रस्तुतिकरण और प्रश्नोत्तर सत्र हुआ था ।

क्यों मिला पुरस्कार
उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम शिक्षक व्यावसायिक विकास के लिए एक विशिष्ट दृष्टिकोण अपना रहा है, जिसमें देश-दुनिया के अग्रणी विद्यालयों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा कर सीखने पर जोर है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों को नई पीढ़ी के साथ निरंतर विकसित होने के लिए तैयार करना और विद्यालय में सतत व्यावसायिक विकास का मजबूत तंत्र बनाना है। उन्होंने बताया कि ” हमारा लक्ष्य ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार करना है ,जिसमें सतत व्यावसायिक विकास से टीम विनोबा के शिक्षकों के सीखने, प्रयोग करने और अपने अभ्यास को लगातार बेहतर बनाने के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र सतत रूप से जारी रहे ,शिक्षक बदलाव के वाहक बने रहें और प्रशंसा की संस्कृति जारी रहे । विद्यालय अब सभी शिक्षकों के लिए शिक्षण प्रक्रिया में स्व-गति आधारित एआई उपकरणों के एकीकरण की दिशा में अगले चरण पर काम कर रहा है। विद्यालय की निरंतर विकास यात्रा में ‘साइकिल ऑफ ग्रोथ’ के साथ ‘द जेन सा मॉडल’, ‘ब्रूडिंग इफेक्ट’, “शिक्षा एकीकरण मॉडल” जैसे नवाचारों को जोड़ा जा रहा है ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जारी रख सकें “

संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने शिक्षक विकास मॉडल की निरंतरता, सीखने की प्रक्रिया और विद्यालय-स्तरीय प्रभाव को रेखांकित किया।
इस उपलब्धि ने एक बार फिर शासकीय शिक्षकों की टीम विनोबा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी है और साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश के शासकीय विध्यालय अपने नवाचारों के माध्यम से देश और विदेश में परचम लहरा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सांदीपनि विद्यालय विनोबा, रतलाम ने ही 2024 में नवाचार श्रेणी में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विध्यालय का 10 हजार डॉलर का पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था और इस विद्यालय को दक्ष विद्यालय,राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मेडल और आई एस ओ अवार्ड भी हो चुका है तथा प्रदेश में लाइट हाउस का दर्जा प्राप्त है। विद्यालय में प्रदेश भर से 45 से अधिक विद्यालय के 100 से अधिक शिक्षक और प्राचार्य आकर शिक्षण प्रक्रियाओं और नवाचारों से जुड़ चुके है।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी,योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय मीणा ,उपाध्यक्ष कमल पाटीदार सहित समिति सदस्यों ने टीम विनोबा के प्राचार्य संध्या वोरा , उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, वंदना सोवणचा,भावना रावत, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान,अजय मरमट, हीना शाह ,बिंद्राक्षी पवार, ज्योति मंडलोई, सुनीता पवार, रुपाली जैन,मनीषा चौधरी, सरिता राजपुरोहित, माधुरी तलेरा,कविता वर्मा,आशीष सोलंकी, पिंकी सोलंकी, वंदना सोवणचा, राजाराम सेकवाडिया, साक्षी सोलंकी, प्राची पुरोहित, प्रशांत वसुनिया, प्रहलाद बैरागी ,अमित झा, प्रदीप वैष्णव, अमन सिंह राठौर ,हर्षिता सोलंकी, अनीता शर्मा,शोभा ओझा, प्रतिभा तिवारी, साक्षी शर्मा, हरिओम कौशल, जया सोलंकी, , लक्ष्मी वर्मा ,विकास शर्मा, राजेन्द्र शर्मा ,सुनील मूवेल, श्यामा वर्मा ,पारुल कागदी , शिक्षा जगरवाल, विनीता बघेल,संतोष पाल, जितेंद्र सिंह गोवर्धन डामोर श्यामा सोलंकी,रेशमा नवाज और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी है |