
भोपाल26सितम्बर( News SSR )मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. सनवर पटेल द्वारा नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट करवाई गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। शेरानी ने दोनों नेताओं का 111 किलो की स्वागत माला पहनाकर अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंसूर जामदार, प्रो. इमरान हुसैन, रेहान शेख, बबलू पटेल, असद मकसूद, शाहिद अंसारी, इरशाद खान, इस्माइल खान, अब्दुल कदीर, शरीफ खान, रशीद खान, जुनैद खान, साजिद राय़ल, इरशाद अहमद, असलम खान आदि। सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।