पत्नी ने होटल में रंगरेलियां मनाते पति को रंगे हाथों पकड़ा, थप्पड़ जड़ते हुए बोली- ‘मेरे साथ लव मैरिज की है’; वीडियो वायरल

​रतलाम, 02 अक्टूबर( News SSR )। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत एक होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। घटना के सामने आए वायरल वीडियो में आक्रोशित पत्नी पति को थप्पड़ मारते हुए कह रही है कि “मेरे साथ लव मैरिज की है।” पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​जानकारी के अनुसार, घटना जावरा स्थित प्रसिद्ध प्रेसिडेंट होटल की है। आरोपी विजय दगदी (आचार्य) गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर पर था, तभी उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात महिला का फोन आया। जब पत्नी ने फोन के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने बात छिपाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया और पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं।

​मारपीट की घटना के बाद पत्नी को पति पर शंका हुई। उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और जावरा के प्रेसिडेंट होटल पहुंच गई। होटल के कमरे में पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उसने मौके पर ही पति को थप्पड़ जड़ दिए और लव मैरिज का हवाला देते हुए खरी-खोटी सुनाई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​घटना के बाद पीड़ित महिला ने जावरा के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More From Author

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, मध्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम ने हजरत छोटू बादशाह दरगाह परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories