भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम ने हजरत छोटू बादशाह दरगाह परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

रतलाम।( News SSR ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम द्वारा हाट रोड स्थित हजरत छोटू बादशाह दरगाह परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरगाह परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री प्रो. इमरान हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार,जिला अध्यक्ष हज कमेटी फैयाज खान, जिला उपाध्यक्ष वाजिद खान, रईस कुरैशी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी, दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, वार्ड संयोजक आसिफ अंसारी, सलीम नेताजी, कार्यक्रम सह संयोजक साजिद अंसारी, नासिर शाह, राशिद आलम, सदर रईस कुरैशी, सरफराज खान, जाकिर शाह, आकिब अंसारी, जहीर खान, अनवाज़ अली,नईम खान, जुनेद शेरानी, हयात खान, रईस शाह सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

पत्नी ने होटल में रंगरेलियां मनाते पति को रंगे हाथों पकड़ा, थप्पड़ जड़ते हुए बोली- ‘मेरे साथ लव मैरिज की है’; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लेकर आक्रोश, सर्व हिंदू समाज ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories