रतलाम में दर्दनाक हादसा: नानी को परिचित से मिलाने ले जा रहे 21 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

​रतलाम, 07 अक्टूम्बर ( News SSR )। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत बजरंग नगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकरी गली में रिवर्स लेते समय रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरनीपुर निवासी मुरेन खान (21) अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक पर बैठाकर बजरंग नगर स्थित एक परिचित के घर आ रहे थे। उसी दौरान गली में रेती से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी हुई थी। चालक जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रिवर्स ले रहा था, तभी पीछे बाइक पर खड़े मुरेन और उनकी नानी उसकी चपेट में आ गए।

​हादसा इतना भीषण था कि मुरेन के सीने में ट्रॉली का हिस्सा जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मुरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नानी खुर्शीद बी का इलाज जारी है।

​घटना की सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories