रतलाम जिला सर्किल जेल की घटना: एडवोकेट से प्रताड़ित कैदी ने पिया फिनायल, जिला अस्पताल में भर्ती

​रतलाम, 14 अक्टूबर ( News SSR )। शहर के सर्किल जेल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हत्या के मामले में विचाराधीन एक कैदी ने सफाईकर्मी से फिनायल की शीशी छीनकर पी ली। जेल प्रशासन और पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैदी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

​सहायक जेल अधीक्षक बृजेश मकवाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैलाना थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राहुल जाट (30) पुत्र रमेश जाट वर्ष 2024 से हत्या के आरोप में सर्किल जेल में बंद है। बुधवार को जेल परिसर में एक सफाईकर्मी बाथरूम की सफाई कर रहा था। इसी दौरान राहुल ने मौका पाकर सफाईकर्मी के हाथ से फिनायल की शीशी छीन ली और उसे गटक गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए बॉटल छीनी और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। श्री मकवाना मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गए हैं।

​एडवोकेट पर लगे गंभीर आरोप और प्रताड़ना का मामला
​सूत्रों के अनुसार, कैदी राहुल जाट ने यह आत्मघाती कदम एक एडवोकेट की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उठाया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व राहुल की बहन ने एडवोकेट चेतना अवस्थी के खिलाफ पुलिस में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।
​शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधिवक्ता द्वारा उनके भाई राहुल को हनी ट्रैप में फंसाया गया, उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी छीन ली गई तथा एक जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करवा ली गई। इसके अलावा, बहनों ने यह भी आरोप लगाया है कि एडवोकेट चेतना अवस्थी द्वारा जेल के अंदर राहुल को लगातार धमकियां दी जा रही थीं कि उसे जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा और बाहर आते ही उसे धारा 376 जैसे गंभीर मामलों में उलझा दिया जाएगा।

​फिलहाल, पुलिस और जेल प्रशासन मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रहा है।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories