रतलाम ग्रामीण में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था: फोरलेन के पास के गांव में नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस, बाइक को बनाया एम्बुलेंस

​रतलाम। ( News SSR ) रतलाम जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। फोरलेन से लगे गांवों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर चरमराई हुई हैं, इसका ताजा उदाहरण प्रकाश नगर गांव में देखने को मिला है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को समय पर जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मजबूरन उसके पति को अपनी बाइक को ही एम्बुलेंस बनाना पड़ा।
​
रतलाम जिले के प्रकाश नगर गांव निवासी क्रिश मोरवी की पत्नी को प्रसव पीड़ा (डिलेवरी पेन) शुरू हुई। पीड़ित पति ने तुरंत जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों को फोन कर गांव में वाहन भेजने का आग्रह किया। आरोप है कि फोन पर जिम्मेदार ने जवाब दिया कि एम्बुलेंस पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा।

​फोरलेन से सटा हुआ गांव होने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध न होने से घबराए और परेशान पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की जान बचाने के लिए खुद ही दोपहिया वाहन (बाइक) को एम्बुलेंस का रूप दिया। वह अपनी पीड़ा से कराह रही पत्नी को बाइक पर बैठाकर प्रकाश नगर से बिलपांक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां उसने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।

​विधायक से लगाई गुहार
इस गंभीर लापरवाही से आहत पीड़ित क्रिश मोरवी ने अपनी पूरी व्यथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से इस लचर व्यवस्था को क्षेत्र के विधायक मथुरालाल डामर तक पहुंचाने और लापरवाह व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और एम्बुलेंस सेवाओं की इस तरह की नाकामी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

More From Author

रतलाम में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: नवंबर में 7 आदतन अपराधी निरुद्ध, भेजे गए जेल

अन्नकूट की प्रसादी लेने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories