श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी मसा का 66 वां जन्मोत्सव तप, त्याग के साथ मनेगा

प्रवचन में धर्म को प्रधानता देने की सीख

रतलाम, 27 नवंबर।( News SSR ) सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में  28 नवंबर को मालव केसरी, पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य, रत्नपुरी के रत्न, श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा का 66 वां जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास से मनेगा। इस मौके पर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के कई श्रीसंघ मौजूद रहेंगे। सुबह 9 बजे गुणानुवाद सभा होगी। इसमें प्रवर्तकश्री श्रीसंघों की विनंती अनुसार आज्ञानुवर्ती साधु-साघ्वीजी के चातुर्मास प्रदान खोलेंगे।
श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश बालक-बालिका मंडल एवं चातुर्मास समिति 2026 प्रवर्तकश्री के जन्मोत्सव को लेकर उत्साहित है। प्रवर्तकश्री रतलाम चातुर्मास की पूर्णता के बाद हाल ही में श्री सौभाग्य तीर्थ पर पदार्पण कर नियमित प्रवचन दे रहे है।
शुक्रवार सुबह उन्होंने जीवन में धर्म को प्रधानता देने की सीख देते हुए कहा कि परमात्मा ने अनमोल जीवन बनाया है। इसके निर्वाह की व्यवस्था भी दी है, जिसका पालन सबको करना चाहिए। सामायिक, प्रतिक्रमण निर्धारित समय पर कर धर्म आराधना करे। उन्होंने कहा कि प्रतिक्रमण पाप को नष्ट करते है। इसमें सारे पाप जल जाते है, इसलिए प्रतिक्रमण में कभी कोताही नहीं करना चाहिए। जीवन पुण्य कमाने का नहीं, अपितु कर्मों की निर्झरा का लक्ष्य रखो। पुण्य तो यंू ही एकत्र होते रहेंगे। धर्म करते हुए जो पूण्य बनते है, वे ही निर्वाण का कारण बनते है।
प्रवर्तकश्री ने कहा कि पश्चिम मिथ्यात्म की दिशा है, जबकि पूरब सम्यत्व की दिशा है। पश्चिम निगोद की दिशा है और पूरब मोक्ष की दिशा है। हम धर्म ध्यान करते हुए पश्चिम से पूरब की तरफ बढे। अज्ञान से ज्ञान की और मिथ्यात्म से सम्यत्व की और तथा निगोद से मोक्ष की और बढे।  इससे सबका कल्याण होगा। प्रवचन को आरंभ में महासती श्री चंदनबालाजी मसा ने संबोधित किया। इस दौरान सेवाभावी श्री दर्शन मुनिजी मसा, प्रवचन प्रभाविका महासती श्री सुमनप्रभाजी मसा ठाणा-8, महासती श्री कल्पनाजी मसा मंचासीन रहे। संचालन रखब चत्तर ने किया।

More From Author

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री मांझी से मंत्री काश्यप ने की सौजन्य भेंट

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *