रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। जावरा पुलिस ने 75 ग्राम एमडी और 20 ग्राम स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की गई है।
अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु एसपी अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे एएसपी राकेश खाखा और जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के अनुसार एसआई रघुवीर जोशी थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर 19 अक्टूबर को अकेला हनुमान मन्दिर के सामने जावरा से आरोपी सरफराज उर्फ सर्रु पिता मोहम्मद सलीम उम्र 35 वर्ष निवासी महारपुरा जावरा, पप्पु उर्फ बिल्ला पिता फकीर मोहम्मद जोगी उम्र 28 वर्ष निवासी महेन्द्र नगर जावरा, सलमान पिता असलम खान पठान उम्र 31 वर्ष निवासी पठानटोली जावरा ,अरमान उर्फ शेरु पिता ताजमोहम्मद खान पठान उम्र 27 वर्ष निवासी झालावाड राजस्थान को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 75 ग्राम किमती 07 लाख 50 रूपये के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
उक्त मामले में थाना जावरा पर धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से पुछताछ कर आरोपी सलमान के मैमोरेण्डम के आधार पर 20 ग्राम स्मैक किमती 02 लाख रुपये की जप्त कि गई। आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ कहा से लेकर आये और किसको देने जा रहे थे के सम्बंध मे पुछताछ जारी है ।
इनकी रही सराहनीय भुमिका
कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी , प्रआर.जाकिर खान , प्रआर.अजय कुमार दुबे, प्रआर.मृदंग सातपुते, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक यशवन्त जाट, आरक्षक अंतिम चौहान, आरक्षक विवेक शर्मा, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक ललीत जगावत, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह, आरक्षक सुगडसिंह, आरक्षक देवेन्द्र शर्मा, आरक्षक आकाश परिहार एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।