संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रतलाम। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीरज पवैया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश शर्मा तथा जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण आदि की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
साथ ही संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शा. बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रं. 01 माणकचौक रतलाम में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गई। इस अवसर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में बताया। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर्स एवं विद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।

More From Author

संविधान दिवस का आयोजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अजाक्स ने संविधान दिवस मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *