रतलाम। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम के तत्कालीन बीआरसी विवेक नागर के निलंबन से रिक्त पद पर नवागत बीआरसीसी प्रणव द्विवेदी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उनसे मुलाकात कर पुष्पमालाओं से स्वागत किया एवं उनको *रतलाम बीआरसी नियुक्त होने पर बधाई दी।
प्रतिनिधि मंडल ने बीआरसी द्विवेदी को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। संघ एवं शिक्षकों के प्रति उनका सदैव सकारात्मक व्यवहार रहेगा तथा उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर रतलाम के शिक्षा के स्तर को उच्चतम स्तर पर ले जाएंगे।
प्रतिनिधि मंडल में संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा एवं कमला शंकर शर्मा, जिला महामंत्री मनन कपूर, जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौर, महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती नीता पुरोहित, जनशिक्षक मंजूबाला पांचाल, जनशिक्षक सारिका व्यास, बीएसी भूपेंद्र सिसोदिया, पुष्पा रावल, शोभा शेर, ललिता कुशवाह, भास्कर बाथम, पवनेंद्र रावत, युगल किशोर पाल आदि अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।