रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ, धराड़ मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा को सक्रिय सदस्य बनाया

रतलाम। संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी रतलाम ग्रामीण मे सामान्य सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। धराड़ मंडल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा को सक्रिय सदस्य बना कर शुभारंभ किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया ने बताया कि धराड़ मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ सदस्यता अभियान के विधानसभा प्रभारी बाबूलाल कर्णधार सह प्रभारी अशोक पंड्या व धराड़ मंडल के सक्रिय सदस्यता प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में श्री लुनेरा को सक्रिय सदस्य बना कर प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर भाजपा वांगरोद मंडल अध्यक्ष लाला जाट भी उपस्थित रहे। बारिया ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किये गये मापदंड अनुसार सदस्यता अभियान में सहभागिता की है वे उन सभी को भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रदान की जावेगी।

More From Author

आलोट क्षेत्र में कंजरो ने की फायरिंग : ग्रामीणों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भागे, आलोट थाने में पहुंचकर ग्रामीणों ने कराया प्रकरण दर्ज

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *