भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण और राष्ट्रगीत कार्यक्रम की टोलियां बनाई

रतलाम। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) कार्यक्रम हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिला और विधानसभा संयोजकों की नियुक्ति की है। उन्होने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी जिला टोली का गठन कर दिया है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु वरिष्ठ नेता नितिन लोढा को जिला संयोजक बनाया गया है। विधानसभा स्तर पर रतलाम शहर मे जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, सैलाना मे पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, जावरा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, आलोट मे स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक नन्दनराज जैन , रतलाम ग्रामीण पूर्व मीडिया प्रभारी बाबुलाल कर्णधार को संयोजक बनाया गया है।
इसी प्रकार राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जिला टोली मे जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया को जिला संयोजक, जिला मंत्री अनुज शर्मा एवं सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह सहसंयोजक बनाया गया है।
एस.आई.आर को लेकर जागरूकता दिखाए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय पर रविवार शाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला एवं विधानसभा संयोजकों की बैठक ली। इस बैठक मे उन्होंने एस.आई.आर को लेकर सभी विधानसभाओं मे जागरूकता रखने का आह्वान किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। इसमें मतदाताओं के सत्यापन के बाद भी अंतिम सूची बनेगी और भविष्य मे उसी सूची के आधार पर चुनाव होगे। भाजपा कार्यकर्ता इस कार्य को पारदर्शिता से सम्पन्न कराये, जिससे कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से बाहर न रहे। बैठक मे जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी और सभी संयोजक गण मौजूद रहे।

More From Author

रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही, लंबे समय से फरार- 34-स्थाई वारंट, 84-गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग

बाइक टकराने पर हुआ विवाद : पीछा कर दूध व्यवसायी को मारा चाकू, 4 टांके आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *