मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक

रतलाम। धनतेरस पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपोत्सव पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का नगर आगमन हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 29 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे नगर आगमन संभावित है। वे नगर के माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन करने रतलाम आ रहे है। बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पीरूलाल सोवणचा आदि उपस्थित रहे।

More From Author

जुंए के अड्डे पर आधी रात को दबिश : 17 लोग गिरफ्तार, संचालक मौके से भागा, मकान मालिक भी आरोपी, 1 लाख 92 हजार रुपए बरामद

पूरे प्रदेश में रिजनल कॉन्क्लेव से औद्योगिकीकरण का वातावरण बना : मंत्री काश्यप, ग्लोबल समिट में देंगे रतलाम निवेश क्षेत्र का प्रेज़ेंटेशन, पत्रकार दीप मिलन समारोह में हुआ सीधा संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *