जिले के मेडिकल ऑफिसर का डेंगू चिकुनगुनिया बीमारी के लिये क्लीनिकल प्रशिक्षण संम्पन्न

रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चंदेलकर के निर्देशन में मलेरिया विभाग जिला रतलाम द्वारा आज दिनांक 30 नम्वबर 2024 जिले के समस्त विकासखण्डों मे कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण वैक्टर जनित बीमारी डेंगू / चिकुनगुनिया की जॉच उपचार से संबंधि था प्रशिक्षण में वक्ता के रूप में शासकीय मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन, माईक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव सक्सेना, पीडियाट्रीक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मॉगीलाल बर्मन, जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. गोपाल यादव, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया, एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, पैथालॉजिस्ट डॉ. पियुष धवन, डॉ. प्रणव मोदी सहित मलेरिया विभाग के एन.एस. वसुनिया सहायक मलेरिया अधिकारी, राजेन्द्र कुमार पालीवाल, संदीप कुमार विजयवर्गीय, कुमारी श्वेता बागरी, ओमप्रकाश बावल्या डी.ई.ओं. आदि उपस्थित थें। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डेंगू चिकुनगुनिया की जिले की एपिडिमियोलॉजिकल की स्थिति के बारे में बताया। डॉ. डॉ. महेन्द्र चौहान एम.डी. मेडिसीन द्वारा बताया डेंगू बीमार के प्रबंधन उपचार एवं उच्च जोखित वाले मरीजों के निदान के बारे में जानकारी दी। माईक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा ने लैब संबंधि जॉचों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। माईक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. गौरव सक्सेना द्वारा सैम्पल कलेक्शन व ट्रान्सर्पोटेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीडियाट्रीक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मॉगीलाल बर्मन द्वारा बाल चिकित्सा आयु समूह में डेंगू प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. गोपाल यादव कैन्सर एवं पेलिएटिव केयर के संबध में उद्बोधन दिया। जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया के बताया कि आई.ई.सी./बी.सी.सी. सामुदायिक भागीदारी और अंतर क्षेत्रीय सहयोग का महत्व के बारे में जानकारी दी। एपिडिमियॉलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल एवं श्वेता बागरी ने आई.एच.आई.पी. पोर्टल में पी.और एल. फार्म के संबंध में जानकारी प्रदान की।
उक्त प्रशिक्षण फिगंज रोड़ स्थित होटल रामाज 30 नवंबर को प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ कर 3.30 बजे सम्मापन किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा बताया गया कि डेंगु को खत्म करने के लिये हमें घर से शुरूआत करनी पड़ेंगी घर में जमा पानी की निकासी व मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे। कार्यक्रम का आभार सहायक मलेरिया अधिकारी एन.एस. वसुनिया ने माना।

More From Author

रामपुरिया में उत्खनन से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन : सड़क पर बैठ जताया विरोध, खदान संचालक के खिलाफ की नारेबाजी

हम होंगे कामयाब के तहत् ‘शी बॉक्सÓ पहुंचा जन जन तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *