दीप मिलन समारोह के दौरान दीपक एवं मिठाई का वितरण किया, समारोह के दौरान पर्यावरण सुरक्षा पर संबोधित किया, रेलवे पेंशनर का दीप मिलन समारोह संपन्न हुआ।

रतलाम। दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम एवं ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल के संयुक्त तत्वाधान में दीप मिलन समारोह महापौर प्रहलाद पटेल, भगतसिंह भदोरिया, विष्णु सविता शर्मा, योगेश त्रिवेदी के मुख्य अतिथि में दीपावली महोत्सव की शुभकामना के साथ संपन्न हुआ।सभी उपस्थित पेशनरो को संबोधित करते हुए महापौर ने जहां पर्यावरण सुरक्षा पर अपनी बात रखी तथा कहा कि आज जो भी हमें पूर्वजों के द्वारा प्राप्त है उसे हमें संपत्ति के रूप में संजो कर रखना चाहिए चाहे वह पेड़ ही क्यों ना हो चाहे संस्कृति क्यों ना हो और आप सभी पेंशनर है और आपका अब यही दायित्व होता है कि वह इस पर काम करें।आपने सभी को संगठन की ओर से दीप एवं मिठाई वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान आपने क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सीनियर सिटीजन के मैच के प्रदर्शन मुकाबले के लिए भी घोषणा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास मंडल मंत्री एस एस शर्मा वरिष्ठ सलाहकार विजयप्रकाश दुबे, देवीसिंह बिष्ट, आई एल पुरोहित, सतीश राठौर, जया शर्मा, एम ए खान राजा भैया,देवेंद्र वर्मा आदि के द्वारा अतिथियों का शांल, श्रीफल पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवांगतूक पेंशनर राधेश्याम शर्मा, शैलेंद्र सक्सेना, इंद्रपाल परदेसी श्यामलाल बाथव आदि को पेंशनर मेडल प्रदान कर सदस्य प्रदान की।मंडल मंत्री श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 नवंबर को उज्जैन में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न होगा।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास एवं आभार प्रदर्शन देवेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।

More From Author

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

विकसित रतलाम के लिए शुरू हो चुके है बदलाव : चेतन्य काश्यप, प्रबुद्धजन दीप मिलन समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *