कृषि यंत्रों की दुकानों पर जीएसटी की रेड :10 गाडिय़ों में पहुंचे अधिकारी, राठी मशीनरी और प्रकाश ट्रेडर्स पर खंगाल रहे दस्तावेज

रतलाम। मंगलवार दोपहर शहर के फ्रीगंज क्षेत्र में कृषि यंत्रों की दो बड़ी दुकानों पर इंदौर जीएसटी ने रेड डाली है। अचानक हुई इस छापेमार कार्रवाई से दुकानदारों हड़कंप मच गया है। वहीं जांच को लेकर अधिकारी अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें कि, अधिकारी 8 से 10 प्राइवेट, सरकारी टेक्सी और पुलिस लिखी गाडिय़ों से पहुंचे है। कार्रवाई में 10 अधिक अधिकारी शामिल है। यह कार्रवाई रतलाम के राठी मशीनरी और प्रकाश ट्रेडर्स पर की गई है। दोनों दुकानें आस-पास है।
फाइल, दस्तावेज और लैपटॉप खंगाल रहे
अधिकारी दुकान में रखे फाइल, दस्तावेज और लैपटॉप को सर्च कर रहे है। बाहर पुलिस के जवान तैनात कर दिए है। दुकानों में से ना किसी को बाहर आने दिया जा रहा है और नहीं किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।
मीडिया ने अधिकारियों से बात करना चाही, लेकिन कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे। अधिकारियों का कहना था कि अभी कार्रवाई के बाद ही जानकारी देंगे। बता दें कि प्रकाश ट्रेडर्स के संचालक कॉलोनाइजर भी है।

More From Author

उज्जैन के बीजेपी नगर अध्यक्ष का पुतला जलाया : धर्म का नाशÓ बयान पर एनएसयूआई कर रहा विरोध; माफी मांगने और कार्रवाई की मांग

फर्जी पत्रकार और समाजसेवी के खिलाफ अवैध वसूली व ब्लैकमेलिंग की एफआईआर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैरानी ने सौंपी थी पुलिस को शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *