रतलाम। छिंदवाड़ा कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने से बच्चों की मौत के बाद रतलाम में मेडिकल स्टोर्स पर जांच शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर ड्रग विभाग के अधिकारी नाहरपुरा में दवाई के थोक बाजार में पहुंचे। जांच के दौरान टीम को बैन सिरप की 36 बोतल भी मिली।
गुजरात की कंपनी सिरप क्रद्गह्यश्चद्बस्नह्म्द्गह्यद्ध-ञ्जक्र रतलाम के श्री बालाजी इंटरप्राइजेस माहेश्वरी सर्जिकल हाउस थोक व्यापारी के यहां मिला है। इसके अलावा इसी कंपनी के फार्मूले का दूसरा सिरप की शीशियां भी मिली बाल चिकित्सालय के सामने मेडिकल पर मिली हैं। इन सभी सिरप को फ्रीज सकरवा दिया है। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
इंदौर के डिस्ट्रीब्यूटर ने रतलाम भेजा
मंगलवार दोपहर ड्रग इंस्पेक्टर अजय मीणा और दो अधिकारी सूचना पर नाहरपुरा दवाई बाजार पहुंचे। जांच में थोक विक्रेता श्री बालाजी इंटरप्राइजेस और माहेश्वरी सर्जिकल हाउस पर प्रतिबंधित कंपनी का सिरप मिला। एक बॉक्स में 36 शीशियां थीं। अधिकारियों ने स्टॉक मिलान कर सिरप को फ्रीज कर दिया और कंपनी को वापस भेजने के निर्देश दिए। बताया गया कि यह सिरप इंदौर के डिस्ट्रीब्यूटर से रतलाम पहुंचा था। कंपनी में गड़बड़ी मिलने के कारण प्रदेश में यह दवा पहले ही बैन की जा चुकी है।
ये अधिकारी जांच के लिए पहुंचे
दोपहर 3 बजे के बाद एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और ड्रग विभाग की टीम बाल चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने स्टॉक रूम की जांच की और स्टॉक कीपर से छिंदवाड़ा व गुजरात की बैन कंपनी की दवाओं के बारे में पूछा, लेकिन वहां ऐसी कोई दवा नहीं मिली।
इसके बाद टीम अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर गई, जहां जांच के बाद जनसेवा मेडिकल पर पहुंची। यहां गुजरात की प्रतिबंधित कंपनी की क्रद्गद्यद्बद्घ रुस् छ्वह्वठ्ठद्बशह्म् सिरप की 6 शीशियां मिलीं। अधिकारियों ने पूरा स्टॉक चेक किया और यह पता लगाया कि दवा कब आई और कब बेची गई। ड्रग विभाग ने सिरप को जब्त कर लिया और जांच के लिए सैंपल भेजने की बात कही।
स्टॉक मेंटेन करने के लिए कहा
अधिकारी मणिकमल मेडिकल पर पहुंचे। यहां पर सारा स्टॉक ऑनलाइन नहीं मिला। एक रजिस्टर में दवाईयों की एंट्री होने पर अधिकारियों ने मेडिकल संचालक को सभी स्टॉक ऑनलाइन नहीं होने पर फटकार लगाई। यहां का लाइसेंस भी जांचा गया। प्रतिबंधित सिरप की जांच भी की।
क्या बोले अधिकारी
ड्रग इंस्पेक्टर अजय मीणा ने बताया नाहरपुरा में श्री बालाजी इंटरप्राइजेस के माहेश्वरी सर्जिकल हाउस पर क्रद्गह्यश्चद्बस्नह्म्द्गह्यद्ध-ञ्जक्र नामक कफ सिरप पाई गई। 36 बोतल को फ्रीज किया है। सेम नाम से प्रोडक्ट नहीं था। लेकिन दवाई का कंडेट वही था। यह दवाई स्मार्ट वेलेस कंपनी की है। जिसे बैन किया गया है।
एसडीएम आर्ची हरित ने बताया बाल चिकित्सालय में दवाईयों के स्टॉक समेत, प्राइवेट शॉप चैक किए है। थोक बाजार से प्रतिबंधित गुजरात की कंपनी की दवाई मिली है। एक मेडिकल पर प्रतिबंधित कंपनी से जुड़े हुए फार्मूले की दूसरी कंपनी की दवाई का सैंपल लिया है। दुकानदार को सेल करने के लिए मना किया है।