अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, परीक्षा के बाद बोले भविष्य के लिए मिला मार्गदर्शन

रतलाम। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC, NEET, JEE, Olympiads, KVPY, NTSE आदि के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में 3 अगस्त 2025 रविवार को “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम दोनों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 60 प्रश्न थे। प्रश्न विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी विषयों से समान रूप से (प्रत्येक विषय से 15 प्रश्न) रखे गए थे। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। परीक्षा के दौरान संस्थान परिसर में विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिससे वातावरण प्रेरणादायक एवं सकारात्मक बना रहा।

परीक्षा के उपरांत संस्थान के डायरेक्टर एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, NEET, JEE, Olympiads, KVPY, NTSE आदि के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार वे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाकर उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
तैयारी करने का मार्गदर्शन मिला
परीक्षा देकर खुशी-खुशी बाहर निकले कई विद्यार्थियों ने चर्चा करने पर बताया कि उन्हें इस प्रकार की परीक्षा देने का पहला अवसर मिला है। यह परीक्षा देकर उन्हें जानकारी मिली है कि प्रतियोगी परीक्षाएं किस प्रकार की होती है और उन्हें किस प्रकार तैयारी करना चाहिए। विशेषज्ञों ने तैयारी करने के कई प्रकार के टिप्स दिए हैं जो भविष्य में हमारे बहुत काम आएंगे।

More From Author

सक्षम कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी, प्रेमी, सास और सालियों पर केस, मौत से पहले बनाए वीडियो में बताया था जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *