चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी सहित 3 लोगों को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा- 02 स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी

रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर न्यू ईयर तक पुलिस का रात्रि कालीन चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं दो स्थानों से शराब भी पकड़ी है।
एसपी अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के दृष्टिगत सीएसपी एवं शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग करने एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की चैंकिंग कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
इसी तारतम्य में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर में रात्रि में बेवजह घूमने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों, नशे में वाहन चलने वालों, होटल, लॉज, ढाबा की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिती रात औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम को एक जिलाबदर आरोपी को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। चेकिंग के दौरान ही 02 अन्य लोगों को अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। संदिग्ध स्थानों पर
चेकिंग के दौरान ही दो अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब बेचने वाले पर कारवाई की गई
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त जिला बदर, अवैध शराब व अवैध हथियार के मामले में आरोपीयो को पकडने मे थाना औघोगिक क्षेत्र रतलाम के थाना प्रभारी उनि वी.डी. जोशी, सउनि. गिरधारीलाल परमार, सउनि गोरचंद परमार, प्रआर. नौशाद, प्रआर. जितेन्द्रसिंह गौड, प्रआर. रितेश पाटीदार, प्रआर. गजेन्द्र शर्मा, आर. कान्हा, आर. कारूलाल, आर. पवन मेहता, आर. नरेन्द्रसिंह पंवार. आर. मयंक चौधरी, आर. महेन्द्रसिंह थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का विशेष योगदान रहा।

More From Author

पुलिस कार्रवाई : गुजरात की कार से डोडा चूरा जब्त किया पुलिस ने, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बोरों में भरे 81 किलो डोडा चूरा की कीमत करीब एक लाख रुपए

नववर्ष पर सायबर धोखाधड़ी से रहे सावधान, फ्रॉडस्टर्स शुभकामना संदेशों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *