रतलाम। आगामी 22 दिसंबर 2025 को होने वाले जेसी बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद एवं ऑल इंडिया एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन ने अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में विश्वनाथ प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया है।
यह घोषणा गांधी नगर स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित संयुक्त बैठक में की गई, जिसमें दोनों संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव हरी नारायण मीना ने संयुक्त निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। एसोसिएशन की ओर से मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, सचिव कमलेश भाभर, कोसा अध्यक्ष विजय गरवाल समेत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संघठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा जी, प्रशांत पाण्डेय जी, अनिल ओझा जी, सुजीत शर्माजी, संजय राठौर जी, जोगेन्दर सिंह राठौर जी, प्रज्वल पाण्डेय जी, देवी शंकर मीनाजी, मुकेश गिनोडी जी, राम फूल मीनाजी, , अनिल उपाध्यायजी, प्रज्वल पांडेजी, धर्मेंद्र सैनीजी, जय शर्मा जी,कांति लाल मईडा, मदन लाल जी, अटल जी, दिलखुशजी, रामकेशजी, पुनीराम मीना जी, मुनेश जी, राकेश जी, घनश्याम जी, ज्ञानसिंह जी, पुखराज जी, विनोद जी, स्वतंत्र मीना जी, राकेश जी, रवि मीना जी, राधेश्याम नपित जी, राधेश्याम चोटियां जी, पिंटू लाल जी, मेघराज जी, बालकृष्ण जी,कमलेश जी,घमंडी लाल जी, दयाराम जी,अतर सिंह जी,हेतराम विश्नोई जी, नाहरसिंह मीनाजी कण्ट्रोलर,एवं भारतीय मजदूर संघ (क्चरूस्/क्चक्ररूस् ) कि इकाई क्कक्र्यक्क ओर स्ञ्ज एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुये सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि 5 दिसंबर को नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।