रतलाम। शिवलिंग पर पैर रखकर खड़े एक युवक का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से वीडियो की जांच की और आरोपी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रहने वाले इमरान उर्फ सुक्खा पुत्र रियासत अली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह शिवलिंग पर पैर रखे हुए नजर आ रहा है। बुधवार को वीडियो लोगों की नजर में आया। पुलिस जब आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई, यहां कुछ लोगों ने पुलिस के सामने उसकी पिटाई कर दी।
शिवलिंग पर पैर रखने का वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारी गुरुवार दोपहर स्टेशन रोड थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। विहिप के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया शिवलिंग पर पैर रखने वाला आदतन अपराधी है। आए दिन यह इस तरह की हरकत करता है। पूर्व में भी सिर तन से जुदा के नारे लगाए थे। इस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
आरोपी लिस्टेड बदमाश, कई केस दर्ज
एसपी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहा आरोपी सुक्खा आपराधिक प्रवृत्ति का लिस्टेड बदमाश है। उसके खिलाफ रतलाम के माणक चौक, स्टेशन रोड थाने में कई केस दर्ज हैं। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया है। एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ भी जारी है।
महादेव को अपमानित करने वाले आरोपी को आक्रोशित भक्तो ने पीटा
महादेव को अपमानित कर सोशल मिडिया पर पोस्ट डालने वाले आदतन अपराधी इमरान को आक्रोशित भक्तो द्वारा अस्पताल में पीटा गया। बताया जा रहा है की आरोपी इमरान को पुलिस मेडिकल चेकअप कराने जिला चिकित्सालय ले गए थे, जहा मौजूद लोगो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पिट दिया।
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी इमरान उर्फ सुक्खा महाराज को गिरफ्तार कर आज न्यायलय में पेश किया, जहा से न्यायलय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौप दिया। न्यायलय से आरोपी को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहा मौजूद महादेव भक्तो ने आरोपी इमरान को देख आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी को चिकित्सालय में पिट दिया।