माणकचौक पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, दो चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट जब्त

रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
29-30 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में न्यू क्लॉथ मार्केट क्षेत्र में फरियादी पियूष पावेचा के घर के सामने खड़ी रॉयल एनफील्ड बुलेट (क्रमांक रूक्क 43 श्व्र 9264) अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना माणकचौक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी से मिली सफलता : घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंची, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दो चोरी की बुलेट बरामद : पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी करने जिस बुलेट से आया था, वह भी चोरी की थी। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। आरोपी ने महंगी मोटरसाइकिल चलाने के शौक में चोरी करना स्वीकार किया है। अन्य मामलों को लेकर जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी (25), निवासी ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन (म.प्र.)।
इनकी रही सराहनीय भूमिका : निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्र.आर. 653 राजसिंह, आर. 319 गोविंद गेहलोत, आर. 902 विशाल सेन, आर. 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 68 चंदरसिंह मार्को, आर. 738 मनोहरसिंह, आरक्षक 828 संदीप शर्मा एवं आरक्षक 267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत।

More From Author

राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे, समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

बाइक से कट मार साइकिल को गिराया : जूता व्यापारी से विवाद कर पिटा, सीसीटीवी में साथियों के साथ भागते हुए दिखाई दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *