रतलाम। अवैध धंधो और अपराधी तत्वों के खिलाफ एसपी अमित कुमार का एक्शन लगातार बना हुआ है। बीती रात एसपी के निर्देश पर माणकचौक थाना पुलिस ने शहर के बीचो-बीच चल रहे एक जुंए के अड्डे पर दबिश देकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश पत्ती के साथ 1 लाख 92 हजार 500 बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार जुएं अड्डे का संचालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर खड़े आरोपियों के वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है।
आधिकारिक पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात करीब 2:00 बजे एसपी अमित कुमार के निर्देश पर माणकचौक थाना पुलिस ने मोमिनपुरा क्षेत्र में चल रहे जुंए के अड्डे पर दबिश दी। एसपी को यहां लंबे समय से खुलेआम जुआं घर संचालित होने की जानकारी मिल रही थी।
पुलिस ने यहां एक मकान पर दबिश देकर निलेश पिता गोपाल निवासी भरावा की कुई, संतोष पिता लक्ष्मी नारायण निवासी गौशाला रोड, जुल्फिकार पिता गफ्फार निवासी जावरा, युसूफ पिता शमसुद्दीन निवासी जावरा, सोमिल पिता मनोहर लाल निवासी राजस्व कॉलोनी, गुलशेर पिता शफी निवासी नागदा, दिलीप पिता रामखिलावन निवासी रेलवे कॉलोनी, मनीष पिता हीरालाल निवासी करमदी रोड, सलीम पिता बक्श शाह निवासी दीनदयाल नगर, फिरोज पिता इकबाल निवासी मोमिनपुरा, मोहम्मद पिता एजाज निवासी कुरेशी मंडी, सुनील पिता नाकु निवासी रामपुरिया, दिनेश पिता हुकिया निवासी सरवन, लियाकत पिता मुस्ताक निवासी ओझा खाली, कमलेश पिता कालूराम निवासी लक्कडपीठा, इमरान पिता इकबाल निवासी राजेंद्र नगर, सलीम पिता युसूफ निवासी जावरा को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश पत्ती और 1 लाख 92हजार 500 रुपए भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हुए जुंए घर का संचालक एजाज पठान निवासी मोमिनपुरा मौके से भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। जिस मकान में जुआं चल रहा था उसके मालिक को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। माणक चौक थाना पुलिस ने सार्वजनिक जुआं अधिनियम 1857 के तहत कुल 19 आरोपीयों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी वाहन से जुआं खेलने आए थे। जुंए अड्डे के बाहर खड़े एक बोलेरो वाहन और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।