राष्ट्रीय पेंशनर्स डे पर पेंशनर सम्मेलन आयोजित, वरिष्ठों का हुआ सम्मान

रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन तथा ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स डे के अवसर पर जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में विशाल पेंशनर सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहीं।
डॉ. जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन का नया अध्याय शुरू होता है, जिसमें अपने अनुभवों का उपयोग समाज और देश की प्रगति के लिए करना चाहिए। उन्होंने पेंशनरों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग-प्राणायाम करने तथा नियमित प्रात: भ्रमण की अपील की।
कार्यक्रम को कॉमरेड जे.आर. भोसले, डाक अधीक्षक राजेश कुमावत सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन अध्यक्ष प्रकाशचंद्र व्यास ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पेंशनर उपस्थित रहे।

More From Author

एसपी द्वारा रात्रि में थाना स्टेशन रोड पहुंचकर किया आकस्मिक निरीक्षण, रात्रि गश्त का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

मजदूर संघ कार्यालय में पेंशनर्स दिवस मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *