रतलाम। मजदूर संघ कार्यालय में पेंशनर्स दिवस मनाया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सहायक कार्मिक भाग राम मीना एवं सहायक मंडल वित प्रबंधक राजेश मीना तथा विशेष अतिथि मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाश नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी उपस्थित थे. पेंशनर्स दिवस की शुरुवात सरस्वती वंदना के साथ की गई। तत्पश्चात पेंशनर्स दिवस के जनक स्व. श्री डी. एस. नाकारा को उस महान कार्य जो की उन्होंने पेंशनर्स साथियों के लिये किया उसके लिये उनको याद किया गया।
पी.ए. आर. के मंडल मंत्री रफ़ीक मंसूरी जी ने संस्था द्वारा मंडल पर पिछले एक वर्ष में किये गये कार्य की जानकारी दी गई। जिसमें मेडिकल एवं नोशनल इंक्रीमेंट फिक्स मेडिकल भत्ता पी. पी. ओ. में सुधार आदि जानकारी दी गई. पी.ए. आर. के मंडल अध्यक्ष लोकेश भटनागर जी ने पेंशन जनक स्व. श्री डी. एस. नाकारा के जीवन की विस्तृत जानकारी दी एवं बताया की आज हम पेंशनर्स श्री नाकारा जी के कारण ही पेंशन ले प्र रहे हैं. इस अवसर पर Wealth Creation & Investment Planning के श्री पोरवाल एवं श्री टांक भी उपस्थित थे. उन्होंने सेवा निवृति के समय प्राप्त धन राशि को कंहा इन्वेस्ट करना चाहिए जिससे की पेंशनर्स को अधिक लाभ मिल सकें इसकी जानकारी दी. पेंशनर्स दिवस पर संस्था के करीब 125 सदस्य उपस्थित थे एवं साथ में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रेमसिंह सिसोदिया, श्री कुंदन सिंह, श्री शशिकांत वर्मा, श्री अरुण गर्ग, श्री बाबु दस बैरागी, श्री रामचंद्र बागोरा, श्री कैलाश व्यास, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री कमल दवे, श्री मदन सिंह, श्री प्रेम सिंह राठौर का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक शर्मा ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रदीप बारोटिया जी