रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ 4 युवक और 1 युवती को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 56 प्रकार की एमडी ड्रग्स जब्त की।
जावरा शहर पुलिस ने बहादुरपुर रोड ए.के.अंसारी फर्नीचर के सामने से आरोपी इमरान उर्फ लईय्या पिता गुड्डु उर्फ इकबाल खान उम्र 29 साल निवासी हाथीखाना जावरा, जाहिद पिता शहजाद शाह उम्र 43 साल निवासी मिनीपुरा जावरा, ताहीरा शेख पति शराफत शेख उम्र 27 साल निवासी रिगनोद हामु चन्दन नगर इन्दौर को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 56 ग्राम जब्त की, जिसकी किमती 5 लाख 60 हजार रूपये तथा नगदी 1 लाख 1 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से एमडी के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ कर आरोपी अक्षय मीणा पिता हीरालाल मीणा 34 साल निवासी ग्राम विरावली थाना अरनोद जिला प्रतापगढ, समीर उर्फ अमन पिता गुड्डु उर्फ इकबाल खान उम्र 22 साल निवासी हाथीखाना जावरा की प्रकरण मे संलिप्तता पाई जाने पर संलिप्त आरोपियों अक्षय व समीर उर्फ अमन को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पीआर ले कर आरोपियों से एमडी के अन्य स्त्रोत संबंध में पूछताछ जारी है।
जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत एसपी अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय में एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन में सउनि.नन्दकिशोर बैरागी जोशी ने अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही की।
इनकी रही सराहनीय भुमिका
इस कार्यवाही में उनि प्रतापसिह भदोरिया , सउनि नन्दकिशोर बैरागी , कार्य.प्र.आर जाकिऱ खान, कार्य प्रआर मृदंग सातपुते , कार्य प्रआर अजय दुबे , आरक्षक दिपेन्द्र सिह, राधेश्याम चौहान, यशवन्त जाट , नारायण सिह, राजेश पंवार, रामप्रसाद मीणा, अंतिम चौहान, राजेश पंवार, सुरेन्द्र पाल, विवेक शर्मा, जीवन विश्वकर्मा, अभय चोहान , ललित जगावत, देवेन्द्र शर्मा, रंजीतसिह, मोहित नोगिया, आकाश परिहार, महिला आरक्षक अंजना धाकड, पूजा मुजाल्दे, सायबर सेल प्रआर लक्ष्मीनारायण, हिम्मत सिंह व विपुल भावसार रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।