पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान जारी, पिछले 15 दिन में 42 स्थाई एवं 744 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 01 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 229 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 2587 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य 42 स्थाई वारंट एवं 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 271 स्थाई वारंट, एवं 3331 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

More From Author

डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ : मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ऑनलाइन समाधान पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का कैंप लगाकर किया जा रहा समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *