पुलिस की पहल : प्रतियोगिता परीक्षा की कराएगी फ्री तैयारी, सैलाना में शुरू किया कोचिंग सेंटर

रतलाम। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए रतलाम पुलिस ने एक अभिनव पहल की है। विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग पुलिस संचालित करेगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को सैलाना में हुई। निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ रतलाम एसपी अमित कुमार ने कर विद्यार्थियों को टिप्स दिए।
रतलाम पुलिस द्वारा अलग-अलग जगह निशुल्क कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। पुलिस द्वारा डीजीपी के निर्देश पर पुलिसिंग कम्युनिटिंग के तहत यह फ्री क्लास संचालित की जाएगी। फ्री कोचिंग क्लास की सबसे पहले शुरुआत सैलाना से की गई। सैलाना के जनपद पंचायत सभागृह में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कोचिंग लगेगी। कोचिंग में विषय विशेषज्ञ के साथ पुलिस अधिकारी भी पढ़ाएंगे। एसपी खुद विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें टिप्स देंगे।
इन परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी
विद्यार्थी फ्री कोचिंग क्लासेस में आगामी प्रतियोगी परीक्षा एमपी पीएससी (प्री-एग्जाम), पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, संविदा शिक्षक, पटवारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आदि विभागों में भर्ती की तैयारी कर सकेंगे। सैलाना में कोचिंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल आदि अधिकारी, पुलिसकर्मी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
इसलिए चुना सैलाना
एसपी कुमार के अनुसार जिले के विद्यार्थियों के लिए फ्री कोचिंग क्लासेस लगाई जाएगी। देखने में आया कि खासकर सैलाना, बाजना, रावटी क्षेत्रों में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या ज्यादा है। ड्रॉप आउट के बाद भी विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं के लिए ध्यान नहीं देते। ऐसे में पुलिसिंग कम्युनिटिंग के तहत फ्री क्लासेस संचालित की जाएगी। इसकी शुरुआत सैलाना से की है।

More From Author

बीआरसी का आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने किया स्वागत

शंभूपुरा मैं पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान उमड़ा कर्मचारियों का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *