रतलाम सीएसपी कार्यालय एवं 3 थानों को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र, डी आई जी के आतिथ्य में हुआ नवीन एस ए एफ बैरिक का शुभारंभ

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप जिले के नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के 3 थानों को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला।
पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन रतलाम में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी यातयात रतलाम संतोष चौरसिया, थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्र जादौन, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा मुनेंद्र गौतम, सीएसपी रीडर प्र आर सरफुद्दीन रिजवी को आई एस ओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, सेनानी वि स बल जावरा अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार द्वारा रक्षित लाइन रतलाम में नव एस ए एफ बैरक का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी, कंपनी कमांडर आशीष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

More From Author

रतलाम पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत पोद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालया इंटर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओ को पुलिस थाना यातायात का कराया भ्रमण

क्रीड़ा भारती द्वारा चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों की माताओं को जिजामाता सम्मान से सम्मानित किया जायेगा- मंत्री चेतन्य काश्यप, पत्रकार वार्ता में क्रीड़ा भारती के अ. भा. महामंत्री संजय चौधरी और मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष दीपक सचदेवा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *