रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही, लंबे समय से फरार- 34-स्थाई वारंट, 84-गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग

रतलाम। जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 01 -02 नवंबर की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अनुभाग/थाने के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-34 स्थाई वारंटियों, 84-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए। पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

More From Author

दो बच्चों के सिर से छिना माता-पिता का साया, बेटी को भी खोया, एक साथ निकली तीनों की अंतिम यात्रा, काम की तलाश में गए थे राजस्थान

भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण और राष्ट्रगीत कार्यक्रम की टोलियां बनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *