रिहैब बेटर मल्टी-स्पेशलिटी थेरेपी सेंटर, रतलाम द्वारा बाल दिवस समारोह सम्पन्न

 

रतलाम। रिहैब बेटर मल्टी-स्पेशलिटी थेरेपी सेंटर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हिमानी सिंह (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए फैशन शो और माताओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम का संचालन सेंटर के संचालक डॉ. ईश्वर पाटीदार ने किया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सरिता पाटीदार डॉ. श्रुति, डॉ. रीना, पारुल सिद्धोत एवं बलराम पाटीदार सहित अनेक अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।  

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया तथा माताओं ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं माता-पिता में जागरूकता बढ़ाना रहा।

रिहैब बैटर थेरेपी सेंटर कस्तूरबा नगर रतलाम में स्थित हे जहां स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी, ब्रेन जिम थेरपी,ABA थैरेपी एक ही जगह संभव हे।

More From Author

धरती आबा अभियान एवं भगवान श्री बिरसा मुंडा जयंती पर पत्रकार वार्ता में बोले कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जल, जंगल और जमीन के लिए सबसे पहले भगवान बिरसा मुण्डा ने आंदोलन किया, अटलजी के शासन काल मे सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में जनजातीय आयोग बना, श्री भूरिया के सुझावों पर पैसा एक्ट आया और आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार मिला

भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन से जनमानस को जोड़ा- कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 करोड़ की लागत से बने एकलव्य माडल विद्यालय भवन का वर्चुअली लोकार्पण किया गया, एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय में भगवान श्री बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *