रतलाम/सैलाना। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी, जल संसाधन मंत्री माननीय तुलसीराम सिलावट जी, कैबिनेट मंत्री माननीय चेतन कश्यप जी, सांसद महोदया अनिता नागरसिंह चौहान एवं जिले के कप्तान प्रदीप उपाध्याय जी के आशीर्वाद से सैलाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत बजाना की ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण जल संसाधन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन योजनाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवली के ग्राम रूपारेल तालाब के लिए 3.59 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत घटालिया के ग्राम धावड़िया बैराज के लिए 9.50 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत कुंडिया पाड़ा के ग्राम बोरपड़ा बैराज के लिए 8.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। कुल मिलाकर 21.19 करोड़ रुपये की यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इन जल संरचनाओं के पूर्ण होने के पश्चात सैलाना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी किसान भाइयों की लगभग 4000 बीघा भूमि सिंचित हो सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत बजाना के अध्यक्ष कैलाश चंद्र मनिया ने प्रदेश नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजनाएं क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होंगी। उन्होंने पुनः सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।