एक्शन मोड में एसपी अमित कुमार-शहर के चारों थानों पर पहुंचकर दिए गुंडा तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश, आज से स्वयं मैदान में उतरेंगे एसपी,शहर में 508 अपराधी चिन्हित, बदमाशों की बनेगी डोजियर फाइल, गुंडे होंगे जिला बदर

रतलाम। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं और अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार एक बार फिर एक्शन मोड में है। सोमवार को एसपी ने शहर के सभी थानों का निरीक्षण कर थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुंडे-बदमाशों पर न केवल त्वरित कार्रवाई हो बल्कि उनकी डोजियर फाइल तैयार कर जिला बदर की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि शहर में कुल 508 अपराधियों को चिन्हित किया गया है , जिन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने थाना स्तर पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए। साथ ही, लंबे समय से फरार या आदतन अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने माणक चौक, स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर और औद्योगिक क्षेत्र थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों से क्षेत्र की स्थिति, गश्त व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज और अवैध गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि एसडीओपी स्तर के अधिकारी भी लगातार फील्ड में सक्रिय रहेंगे और नियमित निरीक्षण करेंगे। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसपी अमित कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे।
एसपी स्वयं उतरेंगे फील्ड में
एसपी अमित कुमार आज से स्वयं कार्रवाई के लिए फील्ड में उतरेंगे। एसपी ने सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में चेकिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। खासकर हथियार लेकर घूम रहे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है।
क्या होती है डोजियर फाइल
पुलिस में डोजियर फाइल किसी विशेष व्यक्ति (जैसे अपराधी या संदिग्ध) या किसी घटना का विस्तृत रिकॉर्ड रखने वाली एक फाइल होती है। इसमें उस व्यक्ति या घटना से संबंधित सभी जानकारी होती है, जैसे कि उसका रंग-रूप, उंगलियों के निशान, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के नाम, और अपराधों का पूरा विवरण। इस फाइल का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर नजर रखना, अपराधों को रोकना और घटनाओं का खुलासा करना है।

More From Author

रतलाम में अभ्यास फाउंडेशन द्वारा एमपीपीएससी की प्रथम बैच का शुभारंभ, मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया शुभारंभ

रतलाम जिले के अमलेटा गांव के अमन जायसवाल ने MBBS में हासिल की शानदार सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *