नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित मंत्री विजयवर्गीय की अध्यक्षता में महापौर गणो के साथ बैठक संपन्न

रतलाम। भोपाल में आयोजित मिटींग में रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल सहित निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में महापौर जी द्वारा शहर के कई जनहित के विषयों को संज्ञान में लिए जाकर तत्काल निराकरण हेतु निवेदन किया।
उक्त बैठक में नगर सुधार न्यास की कॉलोनियों सहित शहर की नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत मानचित्र की कॉलोनियों में विभाजित प्लाटों की बिल्डिंग परमिशन, नामांतरण एवं लीज वृद्धि के हजारों प्रकरण जो कि कई वर्षा से लंबित है, इनकी स्वीकृति प्रदान किये जाने एवं नियमों में संशेाधन किए जाए एवं विभाजित प्लाटों की परमिशन की समय-सीमा निर्धारित किये जाने हेतु महापौर जी द्वारा इन विषयों में चर्चा की गई।
इन विषय के साथ नगर सुधार न्यास की कॉलोनियों में रियायति दरों पर आवंटित किये गये प्लाटों को उपभोक्ता द्वारा कई बार विक्रय कर दिये जाने से नियमानुसार उनका हस्तानन्तरण नहीं हो सकता। ऐसे भी प्रकरण अधिक संख्या में लंबित है। नगर सुधार न्यास की निम्न कॉलोनियों सहित अन्य प्रभावित कॉलोनिया कस्तुरबा नगर, काटजु नगर, डोंगरे नगर, शास्त्री नगर, इन्द्रा नगर, गांधी नगर, हाट की चैकी, कलीमी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर इनकी भी स्वीकृति शासन स्तर पर तत्काल प्रदान किया जावे जिससे निगम को आर्थिक रूप से मजबुत कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
बैंठक में 5वें वित्त आयोग की बकाया राशि लगभग 7 करोड़ रूपये प्रदान करने हेतु एवं शहर के विकास कार्यो को गति देने के लिए महापौर द्वारा निवेदन किया गया।
नगर निगम रतलाम विद्युत व्यय लगभग 1 करोड़ 72 लाख का भार आता है जिसे कम करने एवं निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिये महापौर जी द्वारा सौर एवं पवन ऊर्जा को बढावा देने हेतु आवश्यक आगे कदम उठाने का प्रस्ताव रखा गया और रतलाम नगर पालिक निगम के कार्यपालन यंत्री को भोपाल के वरिष्ठ अधिकारीयों से मिलवाकर बैठक करवाई गई एवं सौर व पवन ऊर्जा के माध्यम से निगम को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई।
साथ ही साथ महापौर जी द्वारा आवारा कुत्तो व पशुओं के संबध में प्रभावी कदम उठाकर उन्हें रेस्क्यु करने हेतु कार्यवाही प्रारंभ करने के लिये चर्चा की गई। उपरोक्त विषयों के अलावा निगम के कई अन्य प्रकरणों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई एवं आगामी समय में इस पर सार्थक निर्णय लिये जाने हेतु भी प्रस्ताव रखा गया। माननीय मंत्री श्री कैलाश जी विजयवर्गीय द्वारा आगामी समय में सार्थक निर्णय लेने हेतु आश्वस्त किया गया।

More From Author

दीपावली पर्व के पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से पटाखा गोदामों का निरीक्षण

एमपी में बैन गुजरात का सिरप रतलाम में मिला : माहेश्वरी सर्जिकल हाउस से मिली प्रतिबंधित 36 बोतल, बैन कंपनी के फार्मूले की दूसरी दवाई भी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *